Re. No. MP-47–0010301

पहले चरण के नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन आज

पहले चरण के नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन आज

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन है। इस दिन छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला और शहडोल में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पर्चा जमा करेंगे। 6 लोकसभा सीटों के लिए अब तक 49 उम्मीदवारों ने 64 नामांकन जमा किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू का नामांकन जमा करवाने और चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार में भी तेजी आएगी।

पहले चरण में छह सीट सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा में चुनाव होना है। यहां 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

सीधी लोकसभा में 7 नामांकन जमा हुए

मंगलवार को सीधी लोकसभा क्षेत्र के लिए 7 उम्मीदवारों ने फॉर्म जमा किए हैं। यहां अभी तक कुल 10 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर सिंह पटेल ने दूसरा नामांकन जमा किया। साथ ही, पूजनराम साकेत ने बसपा, नारायण दास शाह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), सुनील तिवारी, ज्ञानी जायसवाल, लक्ष्मण बैस व राकेश पटेल ने निर्दलीय के रूप में फॉर्म भरा है।

दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया कल से

दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो जाएगी, जो 8 अप्रैल तक चलेगी। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां 4 अप्रैल तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच का काम होगा। नाम वापसी 8 अप्रैल तक हो सकेगी। यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!