Re. No. MP-47–0010301

अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल…

अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल…

सागर- मध्य प्रदेश के सागर में देवरी रहली मार्ग पर सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी एक पिकअप वाहन में सवार थे और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी को भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार देवरी रहली मार्ग पर बुधवार की देर रात डौगरसलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। पिकअप वाहन में सवार लोगों ने बताया कि वे लोग पिकअप वाहन में सवार होकर गढ़ाकोटा फांगो का आयोजन करने के लिए जा रहे थे। डौगरसलैया के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जो लोग सही सलामत थे, उन्होंने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं सभी गौरझामर के निवासी हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!