Sidhi:सेमरिया में हुआ हादसा,नहर में बहा 8 वर्षीय मासूम, जारी है खोज
सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी सेमरिया के ग्राम पोंडी में 8 वर्षीय बालक के नहर में बह जाने की सूचना प्राप्त हुई है। करीब 9 घंटे से रेस्क्यू अभियान किया जा रहा है लेकिन अभी तक बालक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंडी निवासी शनी साकेत पिता रामदास साकेत उम्र 8 वर्ष सुबह करीब 9:00 बजे गुलाब सागर की नहर के पास घूम रहा था जहां अचानक पैर फिसलने की वजह से वह नहर के पानी में जा गिरा और गिरने के बाद कहीं दूर बह गया। परिजनों द्वारा पुलिस चौकी सेमरिया को सूचना दी गई सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही बचाव दल द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन अभी तक बालक की कोई खोज खबर नहीं लग सकी है। मौके पर सेमरिया पुलिस SDRF की टीम एवं ग्रामीण जन मौजूद है। खबर लिखे जाने तक नहर के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था। लेकिन बच्चे को अभी तक ढूढ़ा नहीं जा सका है।








