sidhi:चुनावी दौरे पर आ रहें रक्षा मंत्री से मिलेंगे जिले के पत्रकार
सीधी पुलिस एवं मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेला का खोलेंगे काला चिट्ठा
पत्रकारों के साथ हजारों कि संख्या में आमजन भी करेंगे मुलाकात
सीधी- भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी दौरे में सीधी एवं सिंगरौली जिले में आने का कार्यक्रम तय हुआ है, उनके आने की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारों सहित पुलिस की प्रताड़ना से तंग आम नागरिकों ने देश के रक्षा मंत्री से मुलाकात करने की योजना बनाई है। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव हरीश द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आने की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारों ने सीधी पुलिस एवं मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेला के कृत्यों का खुलासा करने रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे, इस दौरान पूरे जिले भर से पुलिस की प्रताड़ना से तंग आम जन भी मौजूद रहेंगे। श्री द्विवेदी ने बताया कि लगातार जिले में पत्रकारों के साथ जहां पुलिस सरहंगता पूर्ण व्यवहार कर रही है वहीं आम जनों को भी अपनी वर्दी का रौब दिखाकर प्रताड़ित कर रही है, ऐसे में सीधी पुलिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जरूरत है और वह तभी संभव होगा जब कोई जिम्मेदार वह बड़ा जनप्रतिनिधि इसे संज्ञान में ले, ऐसे में चुनावी दौरे पर आ रहे देश के रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सीधी पुलिस से पत्रकारों एवं आमजनों की रक्षा की गुहार लगाई जावेगी। पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी दौरा 6 अप्रैल को सीधी में तय हुआ है।
सीएम से मुलाकात करने सतना जाएगा पत्रकारों का जत्था
मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 3 अप्रैल को सतना में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सीधी जिले के पत्रकारों को मिली है, जिले के पत्रकारों ने यह तय किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सीधी जिले के पत्रकार साथी सतना पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर सीधी पुलिस एवं मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेल के द्वारा पत्रकार को कोर्ट में घसीटने की धमकी सहित आमजनों को प्रताड़ित करने संबंधी शिकायती पत्र तथा वीडियो सौंप कर कार्रवाई की मांग करेंगे। वही सतना से वापसी के दौरान रीवा में आईजी एवं डीआईजी से भी मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा जाएगा। इस दौरान सीधी पुलिस एवं मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेला से प्रताड़ित पीड़ित भी साथ में मौजूद रहेंगे।








