Re. No. MP-47–0010301

एमपी में महंगा हुआ सफर, हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ी

एमपी में महंगा हुआ सफर, हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, प्रॉपर्टी की कीमतें भी बढ़ी

 

भोपाल- मध्य प्रदेश में आज से टोल टैक्स, प्रॉपर्टी सहित अन्य चीजें महंगी हो गई है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। जहां प्रदेश की 102 टोल बैरियर में से 10 मार्गों पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ चुके हैं, कुछ स्थानों पर इसकी कीमत 95 फीसदी तक बढी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री भी महंगी हो गई है,लिहाजा रजिस्ट्री पर सरकार अधिक स्टांप ड्यूटी वसूलेगी।

प्रॉपर्टी के रेट बढ़े
जिला और केंद्रीय मूल्यांकन समिति के निर्णय के चलते जमीनों के दाम दो गुना बढ़ गए हैं। राजधानी भोपाल में कुछ स्थानों पर प्रॉपर्टी रेट में 95 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। प्रॉपर्टी की बढ़ी कीमतों का असर इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन सहित अन्य जिलों में हुआ है।

4 नेशनल और 6 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स में वृद्धि
इधर, मध्‍य प्रदेश के 4 नेशनल और 6 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी होलसेल प्राइस इंडेक्स (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर हुई। साथ ही MPRDC की देखरेख में संचालित होने वाले स्टेट हाईवे के टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया था। जिसमें 1 अप्रैल से टोल टैक्स में वृद्धि की बात कही गई।

यूपीआई ट्रांजैक्शन भी महंगा
इसके अलावा यूपीआई से पेमेंट करना भी आज से महंगा हो सकता है। दरअसल, यूपीआई की गवर्निंग बॉडी ने 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट फीस वसूलने की घोषणा थी। हालांकि इस फैसले का असर उपभोक्ताओं पर नहीं होगा और इस फीस का असर मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर होगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!