सीधी में वाहन चेकिंग के दौरान एफएसटी ने जप्त की 1 लाख 75 हजार नगद राशि
सीधी-लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में एफएसटी तथा एसएसटी दलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में एफएसटी धौहनी द्वारा 1 लाख 75 हजार रूपये नगद जब्त किए गए हैं। जांच के समय वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही एफएसटी 3 एवं 4 के प्रभारी अधिकारी जे.पी. झारिया, कमलदेव सिंह, जी.के. मिश्रा एवं वीडियोग्राफर शिवम कुमार शर्मा द्वारा पोड़ी भ्रमण में वाहन चेकिंग पिकअप में 1 लाख 75 हजार रूपये नगद पाया गया। किंतु संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नगद राशि को जब्त करने की कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान धन बल, बाहुबल तथा मादक पदार्थों का दुरूपयोंग रोकने के लिए जांच दलों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। 50 हजार रूपये से अधिक नगदी पाए जाने पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार अधिक मात्रा में सोनें, चांदी के आभूषण आदि के संबंध में भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। कलेक्टर श्री सोमवंशी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी 50 हजार रूपये से अधिक की नगदी लेकर यात्रा कर रहा है तो उसके संबंध में वैध दस्तावेज आवश्य रखें।








