Re. No. MP-47–0010301

आज सिंगरौली और सीधी के दौरे पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा

आज सिंगरौली और सीधी के दौरे पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे सभा

सीधी- भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीधी और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे उनके द्वारा लोकसभा क्षेत्र सीधी से भाजपा की प्रत्याशी राजेश मिश्रा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया जाएगा बता दे की सिंगरौली और सीधी दोनों जगह पर रक्षा मंत्री चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब 10:30 बजे रामलीला मैदान बैढ़न में सिंगरौली विधानसभा अंतर्गत चुनावी सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद दोपहर करीब 3:00 बजे सीधी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सम्राट चौक में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर एक और जहां भाजपा के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है वही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है सुरक्षा के मध्य सभी ऐतिहात बढ़ती जा रही है

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!