Re. No. MP-47–0010301

Sidhi Congress:कांग्रेस से अलग हुई काजल, नपा अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

Sidhi Congress:कांग्रेस से अलग हुई काजल, नपा अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

सीधी : कांग्रेस में जारी पतझड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हालत ये है कि हर दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा में जाने की खबरें सामने आ ही जाती है.आज इसी तारतम्य में सीधी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों भाजपा में सदस्यता ले ली है।

बता दें कि सीधी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सम्राट चौक में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने उनके हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की साथ ही इनके दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव महज महज कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीजेपी बड़े-बड़े नेताओं को शामिल करके अपना वोट बैंक बढ़ाना चाहती है विगत दिनों कई कांग्रेसी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे हालांकि यह सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!