जिला चिकित्सालय सीधी में मिला अज्ञात युवक का शव
सीधी:- जिला अस्पताल में अज्ञात युवक का शव मिला है, चिकित्सकों की सूचना पर अज्ञात शव के परिजनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया गया कि अस्पताल के सीड़ी के पास स्ट्रेक्चर पर अज्ञात युवक का शव पाया गया, जिसकी मौत कैसे हुई इसकी भी पतासाजी नहीं हो पा रही है।फिलहाल शव के बारे में पड़ताल जारी है।
पानी में डूबने से मासूम की मौत
सिटी कोतवाली अंतर्गत खैरही गांव निवासी दो वर्षीय मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार को करीब 2.40बजे की है।
बताया गया कि खैरही गांव निवासी रेसू पिता बृजभान साकेत (2) घर में अकेली थी, माता पिता फसल काटने खेत चले गए थे, घर के अंदर वह खेल रही थी, अचानक पानी के टब में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन जब घर पहुंचे तब उसे टब से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिए, शव परीक्षण उपरांत दाह संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।









