Re. No. MP-47–0010301

दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन आज

दूसरे चरण की सात सीटों के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन आज

भोपाल- मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में शामिल रीवा, सतना, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, बैतूल और होशंगाबाद लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति आज सोमवार शाम तक साफ हो जाएगी। आठ अप्रैल को इन सीटों पर नाम वापस लेने का अंतिम दिन है।

इसके बाद साफ हो जाएगा कि किस सीट पर कितने उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। कहां सबसे अधिक और कहां सबसे कम उम्मीदवार हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होना है, यानी नाम वापसी के बाद 16 दिन प्रचार के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे। परीक्षण के बाद 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। 16 नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं।

वहीं, तीसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं, जबकि गलतियों के चलते 16 के अस्वीकृत कर दिए गए हैं।

टीकमगढ़ (अजा) में आठ, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12 और बैतूल (अजजा) में नौ अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वहीं, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो, खजुराहो और रीवा में पांच-पांच अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र रद किए गए हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!