खंडवा– बैतूल-खंडवा मार्ग पर रजूर गांव के पास रात 11 बजे बाइक और बस की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक से भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। इसके बाद बस में सवार यात्रियों किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इधर बाइक में भी आग लगने से चालक की जलने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस इंदौर से रोशनी गांव जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। बस धूधूकर जल गई और कुछ ही देर में खाक हो गई। मौके पर हाईवे ब्लाक करके आवागमन रोक दिया गया। ताकि आने-जाने वाले वाहन आगजनी का शिकार ना हो सकें।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम ने आसपास के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया था। बताया जाता है कि बाइक सवार घायल की हालत गंभीर थी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।









