Re. No. MP-47–0010301

Sidhi crime news:एक्शन में सीधी पुलिस, 24 घंटे में हुई 78 वारंटियो की तामील, जप्त हुई 200 लीटर शराब

Sidhi crime news:एक्शन में सीधी पुलिस, 24 घंटे में हुई 78 वारंटियो की तामील, जप्त हुई 200 लीटर शराब

सीधी– वर्तमान में आदर्श आचार संहिता और चुनाव के मद्देनजर सीधी पुलिस एक्शन मोड पर है, और उनके द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है विगत 24 घंटे में सीधी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाहियां करते हुए करीब 78 वारंटियो की तामीली की गई है और 200 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।

बता दे कि पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारी के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर सीधी पुलिस टीम ने अवैध अंग्रेजी,देशी प्लेन व हाँथ भट्ठी महुआ शराब के विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही करते हुये 200 लीटर शराब की जप्त करते हुये लंबे समय से फरार 78 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं एवं लंबे समय से फरार वारंटियों के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस तारतम्य जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर मौके से रेड कार्यवाही की गई जो कुल 200 लीटर अंग्रेजी, देशी मदिरा प्लेन व हाँथ भट्ठी शराब कुल कीमत 80/रूपये की मिली जिसके रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैद्य दस्तावेज चाहा गया जो आरोपियों द्वारा कोई वैद्य कागजात पेश नही किया गया जो आरोपियों का यह कृत्य धारा आब. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से समक्ष गवाहान उपरोक्त शराब जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

वही मुखविर सूचना के आधार लंबे समय से फरार आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये विगत 24 घंटे में 16 स्थाई वारंटी, 33 गिरफ्तारी वारंटी एवं 29 जमानतीय वारंटियों की कुल 78 वारंटी की तमिली की जाकर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में जिले के समस्त पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!