Re. No. MP-47–0010301

कोयला लदे वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मुआवजे के लिए अड़े परिजन

कोयला लदे वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मुआवजे के लिए अड़े परिजन

सिंगरौली – सिंगरौली जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा बहरा में बीती रात एक दुखद घटना में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है इसके बाद परिजन नौकरी और मुआवजे के लिए मौके पर अड़े हुए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गजरा बहरा मेन मार्केट में बाइक सवार दो लोगों को कोयला लदे वाहन द्वारा कुचल दिया गया है जिसमें शिवकुमार सिंह खैरवार पिता भगवान सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी पोडी डोल एवं वंशरुप सिंह पिता प्रेमलाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पोडी डोल की मौत हो गई है मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया की रात हुई घटना के बाद दोनों मृतकों के शव को पीएम हाउस में रख दिया गया था और आज पीएम की कार्यवाही की जा रही है कंपनी प्रबंधन द्वारा महज अंतिम संस्कार के लिए ₹10000 की राशि दी जा रही है जबकि मुआवजा और नौकरी के लिए कोई बात नहीं की जा रही है परिजनों द्वारा मुआवजा और नौकरी की मांग की जा रही है मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासन के लोग मौजूद हैं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सुरक्षा की कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!