Sidhi: कल फिर सीधी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
जिला प्रशासन ने ड्रोन पर लगाया प्रतिबंध
सीधी- लोकसभा चुनाव के मध्य नजर लोकसभा क्षेत्र सीधी से भाजपा के प्रत्याशी राजेश मिश्रा के चुनाव प्रचार हेतु एक बार फिर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव कल सीधी जिले में आ रहे हैं जहां उनके द्वारा चुनावी सभा को संबोधित किया जाएगा ।
भाजपा के मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कल दोपहर 2:00 बजे चुरहट विधानसभा के हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह, भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा, सीधी के भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री रीवा संभाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, सहित समस्त विधायक और भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीधी लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन पत्र दाखिल करने सीधी आए थे और अब दूसरी बार चुनाव प्रचार हेतु सीधी जिले में आ रहे हैं।
जिला प्रशासन ने समस्त ड्रोन और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है सीधी कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए समस्त प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और ड्रोन पर प्रतिबंध लगाया गया है उनके द्वारा बकाया दें आदेश जारी करते हुए दिनांक 11 4 2024 को किसी भी प्रकार के यूएवी ड्रोन को उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है साथ ही जो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और समस्त ड्रोन ऑपरेटर को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पालन करें आदेश की अवहेलना पर दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है।








