Re. No. MP-47–0010301

108 एम्बुलेंस के चार कर्मचारी गिरफ्तार, देखिए क्या था अपराध

108 एम्बुलेंस के चार कर्मचारी गिरफ्तार, देखिए क्या था अपराध

 

खंडवा- हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर बैकवाटर में चार व्यक्ति डूबने की झूठी खबर पुलिस की डायल 100 पर देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी हैं। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया है।

विदित हो कि सात अप्रैल को डायल 100 को दिन के 11 बजे इवेंट क्रमांक 4072 के माध्यम से मोबाइल नंबर 877 03 71461 से कालर द्वारा सूचना दी गई कि हनुवंतिया टापू में चार लोग बैकवाटर में डूब गए हैं। वहां तलाश करने पर कुछ नहीं मिला था। इसके बाद लगातार काॅलर का मोबाइल बंद मिला। मूंदी पुलिस ने मोबाइल धारक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की गई। लंबी जद्दोजहद के बाद चार आरोपित पुलिस के हत्थे लगे हैं।

वाहन धोने के लिए फर्जी इवेंट लिया था

पड़ताल में पता चला कि 108 एम्बुलेंस जावर क्रमांक सीजी04 एनजेड 6025 तथा 108 एम्बुलेंस खंडवा सीजी04 एनएस 2426 के चालक और अटेंडर द्वारा वाहनों को धोने के लिए फर्जी रूप से 108 पर इंवेंट लिया गया था। जो फॉरवर्ड होकर 100 डायल पर भी आया था।

आरोपित धर्मेंद्र पुत्र पदमसिंह निवासी आमला नवाबाद जिला सीहोर ड्रायवर 108 एम्बुलेंस खंडवा, कृष्णपाल पुत्र रूपसिंह निवासी खेडी जिला सीहोर अटेंडर 108 एम्बुलेंस खंडवा,सुरेश पुत्र दयाराम निवासी बिजोराभील जिला खंडवा ड्रायवर 108 एम्बुलेंस जावर तथा धीरज पुत्र जयराम निवासी बारवा खुरम जिला राजगढ़ अटेंडर 108 एम्बुलेंस जावर को गिरफ्तार कर न्यायायल मे पेश किया गया।

एसी मनोज राय ने आमजन से अपील की है कि शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त प्रकार की आकस्मिक सेवाएं जैसे डायल 100 पुलिस और 108 एम्बुलेंस आदि का दुरुपयोग नहीं करें और भ्रामक जानकारी नहीं दें अन्यथा दुरुपयोग करने वाले के विरूद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!