सीधी कलेक्टर ने 21 आदतन अपराधियों को जारी किया नोटिस,होगी जिला बदर की कार्यवाही…?
सीधी- जिला दण्डाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी ने 21 आदतन अपराधियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 8(1) के अंतर्गत आदेश जारी कर 21 आदतन अपराधियों को दिनांक 12.04.2024 को प्रातः 11 बजे न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जिला सीधी में उपस्थित होकर संतुष्टिकारक जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतुष्टिकारक जबाव प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत सीधी राजस्व जिला व इस जिले से लगे हुए जिला सिंगरौली, शहडोल, रीवा, मैहर, मऊगंज जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि के लिए प्रवेश करने से रोकने की एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
उन्होने बताया कि संतोष कुमार द्विवेदी पिता लल्लुधर द्विवेदी निवासी ग्राम भेलकी थाना चुरहट, सदाबृज उर्फ लल्लू त्रिपाठी पिता त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी निवासी ग्राम साड़ा थाना चुरहट, गुड्डू उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह पिता अवधेश सिंह ग्राम चदैनिया थाना चुरहट, मुन्नालाल लोनिया पिता रामसेवक लोनिया निवासी ग्राम पटेहरा थाना रामपुर नैकिन, लालजी साकेत पिता रामदीन साकेत निवासी ग्राम बुढ़गौना थाना रामपुर नैकिन, करूण उर्फ अरूण उर्फ करण सिंह चौहान पिता अभयराज सिंह निवासी अंधियार खोह थाना जमोड़ी, प्रकाश सिंह पिता पद्मधर सिंह निवासी ग्राम खिचरिगवां थाना चुरहट, पंकज सिंह पिता शिवनारायण सिंह निवासी ग्राम अकौरी थाना चुरहट, परमलाल जायसवाल पिता जगन्नाथ जायसवाल निवासी ग्राम कुबरी चौकी बम्हनी थाना चुरहट, रामायण पाल पिता बुद्धिपाल निवासी कथरिहा चौकी सेमरिया थाना चुरहट, अनीत कुमार पटेल उर्फ लालू पटेल पिता शीलतदास पटेल निवासी ग्राम हर्दिहा थाना चुरहट, छत्रजीत उर्फ इन्द्रजीत पिता जगन्नाथ जायसवाल कुबरी थाना चुरहट, इतवारी कोल पिता रामधनी कोल बड़खरा 740 थाना चुरहट, रमेश साकेत पिता शंकरलाल साकेत खिचरिगवां थाना चुरहट, जगदीश भुजवा पिता कामता प्रसाद भुजवा बढ़ौरा बनिया डोल चौकी सेमरिया थाना चुरहट, भैया उर्फ भैयालाल लोनी पिता राजभान लोनी अमेढ़िया थाना मझौली, वीरेश पटेल पिता शिवमूरत पटेल टकटैया थाना चुरहट, अखिलेश सिंह उर्फ लल्ले सिंह चौहान पिता प्रभुनाथ सिंह चौहान देवघटा थाना कोतवाली सीधी, अतर सिंह पिता आनंद बहादुर सिंह मवई थाना चुरहट, राकेश सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पिता सुरेश सिंह वार्ड 03 चुरहट थाना चुरहट एवं राजकुमार उर्फ भयंकर सिंह पिता अजमेर सिंह ग्राम मड़वा चौकी सेमरिया थाना चुरहट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।









