Re. No. MP-47–0010301

आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार,19 को होगा पहले चरण का मतदान

आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार,19 को होगा पहले चरण का मतदान

भोपाल-प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार की शाम छह बजे से थम जाएगा। सीधी, मंडला, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में 19 अप्रेल को मतदान होना है। इसके पहले राजनीतिक दलों ने पहले चरण के लोकसभा सीट पर अंतिम दौर की चुनावी सभाओं के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उधर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन भरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कुल 51 नामांकन फार्म जमा किए गए हैं। बुधवार को रामनवमी के अवकाश के चलते नामांकन जमा नहीं होंगे।

जी हाँ बता दे कि पहले चरण के चुनाव में शामिल प्रदेश की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए आज बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे।यहां 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दल 18 अप्रैल को रवाना होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से रोड शो, सभा, रैलियां नहीं होंगी। पहले चरण में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!