Re. No. MP-47–0010301

पार्टी के लिए अहम है चुनाव,कमी रही तो पार्टी लेगी निर्णय… अमित शाह

पार्टी के लिए अहम है चुनाव,कमी रही तो पार्टी लेगी निर्णय… अमित शाह

छिंदवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऊंठखाना स्थित प्राचीन राम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आज सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों से 40 मिनट चुनाव को लेकर बातचीत की। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश दुबे से बंद कमरे में चर्चा की।

शाह मंगलवार शाम छिंदवाड़ा आए थे। उन्होंने छिंदवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद शाह ने पहले कोर कमेटी और फिर नाराज नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इनमें पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी, पं. रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया सरीखे नेता शामिल रहे। शाह ने सभी नेताओं को साफ कर दिया कि यह चुनाव पार्टी के लिए अहम है। इसमें कोई कमी रहती है तो पार्टी बाद में उसका विश्लेषण कर अपना निर्णय लेगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!