Re. No. MP-47–0010301

कुछ देर में शुरू होगा सीधी सहित एमपी की छ: लोकसभा सीटों के लिए मतदान

कुछ देर में शुरू होगा सीधी सहित एमपी की छ: लोकसभा सीटों के लिए मतदान

भोपाल- मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। बालाघाट के नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में दो घंटे पहले चार बजे मतदान समाप्त हो जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल, राज्य सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। पहले चरण में 1.13 करोड़ मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

मप्र में 6 सीटों पर मतदान आरंभ होने से पहले मॉकपोल कराया गया। मतदान दलों ने वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मंडला लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 20,97,051
पुरुष 10,48,096
महिला- 10,48,930
थर्ड जेंडर- 25
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 77.76

बालाघाट लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 18,71,270
पुरुष- 9,29,434
महिला- 9,41,821
थर्ड जेंडर- 15
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 77.61

जबलपुर लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 18,83,411
पुरुष-9,57,090
महिला-9,26,224
थर्ड जेंडर-25
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 69.43

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदाता
कुल मतदाता- 16,28,701
पुरुष-8,22,991
महिला-8,05,699
थर्ड जेंडर- 11
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 82.39

सीधी लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता- 20,21,392
पुरुष- 10,47,933
महिला-9,73,442
थर्ड जेंडर- 17
पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 69.50

8,059 मतदान केंद्रों की होगी बेवकास्टिंग
पहले चरण के 13,588 मतदान केंद्रों में से 8059 पर बेवकास्टिंग और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। मतदान केंद्र के भीतर के अलावा कुछ केंद्रों पर बाहर भी कैमरे लगाए जाएंगे। चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला मुख्यालय और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के कंट्रोल रूम में मतदान की व्यवस्था को लाइव देखा जा सकेगा।

12 वैकल्पिक दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
मतदाता फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों के आधार पर मतदान कर सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जाब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, पासबुक ( बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत जारी आरजीआइ स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) शामिल हैं।

8,883 मतदाताओं ने घर से किया मतदान
पहले चरण की छह सीटों के लिए 8883 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 5466, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 2881 और अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 536 मतदाता शामिल हैं। 10522 कर्मचारियों को सेवा इलेक्ट्रानिक रूप से डाक मतपत्र जारी किए गए। मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों को गिनती में शामिल किया जाता है।

एयर एंबुलेंस रहेगी तैनात
मतदान के दिन जबलपुर में एयर एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी तो बालाघाट में दो दिन हेलिकाप्टर तैनात रखा जाएगा। जिन मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लंबी लाइनें लगती हैं, वहां भी वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि आवश्यकता अनुसार दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्‍था
गर्मी के कारण मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, छांव, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई है। घर से मतदान करने के लिए जिन्होंने भी आवेदन किए थे, उनसे मतदान कराया जा चुका है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!