Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:पुलिस और डॉक्टर की लापरवाही से 5 घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही महिला

Sidhi:पुलिस और डॉक्टर की लापरवाही से 5 घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही महिला

सीधी-चुरहट थाना पुलिस चौकी बम्हनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशम्हार में आदिवासी परिवारों के दो पक्षों पर मारपीट हो गई जिसमें एक महिला सविता सिंह गोड़ उम्र 32 वर्ष लाठी डंडे के प्रहार से लहू लुहान हो गई सविता सिंह की सास बहू को लेकर 8 किलोमीटर दूर रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस चौकी बम्हनी पहुंची बम्हनी पुलिस ने शादे कागज पर आवेदन लिखकर आदिवासी महिला का मेडिकल और दावा करना उचित नहीं समझी सविता ने बताया कि पुलिस द्वारा कहा गया जाकर कहीं दवा करालो घंटों वीत जाने के बाद किसी कदर पीड़ीत परिवार शाम 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य सेमरिया पहुंचे जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में डॉक्टर न होने के कारण आदिवासी महिला को उपचार नहीं मिल सका

अस्पताल में डेसार न होने के कारण महिला का मलहम पट्टी भी नहीं हो सका पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि पदस्थ स्टाफ नर्सअस्पताल ने परिसर से भी भगा दिया 5 घंटे तक महिला रोती बिलखती इलाज के लिए इधर से उधर भटक रही थी अंततः बिजली ऑफिस के पास महिला बेहोश होकर गिर गई स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोशी हालत में देखा तो लोगों ने समाजसेवी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा को सूचना दी जहां वर्मा ने पहुंचकर महिला का हाल-चाल जाना और बड़े प्रयासों के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य के सेमरिया में महिला को भर्ती कराया गया तब जाकर महिला को उपचार मिल सका।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!