Re. No. MP-47–0010301

रीवा सतना सहित एमपी की छ:लोकसभ सीटों पर आज हो रहा मतदान

रीवा सतना सहित एमपी की छ:लोकसभ सीटों पर आज हो रहा मतदान

रीवा-लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान जारी है।एमपी के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने परिवार सहित मतदान किया और सोशल मीडिया पर लोगों से मतदान करने की अपील की है।

बता दे कि एमपी की 6 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां एक करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट करेंगे। पहले चरण में हुए कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग का फोकस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है।

11 बजे तक 28 प्रतिशत वोटिंग
मध्य प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 28.15 मतदान की स्थिति।
लोकसभा सीट- मतदान का प्रतिशत
दमोह-26.84
होशंगाबाद-32.40
खजुराहो-28.14
रीवा-24.46
सतना-30.32
टीकमगढ़-26.96

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!