Re. No. MP-47–0010301

सीधी में युवक ने ससुराल में चलाया चाकू,पत्नी पर चाकू से किया वार

सीधी में युवक ने ससुराल में चलाया चाकू,पत्नी पर चाकू से किया वार

पति से नाराज होकर मायके रह रही थी पत्नी

सीधी- पति से विवाद होने पर पत्नी नाराज होकर अपने मायके रह रही थी, बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं जा रही थी, जिससे गुस्से में आकर पति उसके मायके पहुंचकर घर के अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया, बीच बचाव करने पीडि़ता की बहन दौड़ी तो उनके साथ भी लात घूंसे से मारपीट की गई। घायल पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार की रात करीब १० बजे की है।
बताया गया कि सिटी कोतवाली अंतर्गत उपनी गांव निवासी रीना कोरी की शादी जमोड़ी थाना अंतर्गत कारीमाटी गांव निवासी राजेश मौर्या के साथ हुई थी, विगत दिनों पति के द्वारा पत्नी के साथ विवाद किया गया, जिसके कारण पत्नी नाराज होकर वापस अपने मायके आ गई, जहां वह एक माह से रह रही है। पति के द्वारा ससुराल जाने के लिए कहा गया किंतु वह जाने को तैयार नहीं हुई, जिस कारण रात में पत्नी रीना कोरी अपनी दो बहनों के साथ घर के अंदर थी, जहां पति पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए, चाकू से गला में हमला कर दिया, जिसे चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ धारा 458,294,324,323,506 के तहत अपराध पंजीवद्ध कर चंद घंटों मे ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया है।उक्त आरोपी को पकड़ने मे टीआई अभिषेक उपाध्याय, एएसआई पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक आजाद खान,रामचरित पांडेय का सराहनीय योगदान रहा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!