Re. No. MP-47–0010301

आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव समेत दो की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सचिव समेत दो की मौत

खंडवा-शनिवार देर शाम खंडवा के पंधाना क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग चपेट में आ गए। बिजली गिरने से एक पंचायत सचिव और किसान की मौत हो गई। घटना खंडवा-पंधाना रोड पर खैगांवड़ा में हुई। पंधाना की तरफ से अपने गांव बोरगांव खुर्द लौट रहे बाइक सवार लछीराम पटेल और तिलकचंद पटेल पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लछीराम पटेल बड़गांव गुर्जर ग्राम पंचायत में सचिव थे। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े……

सीधी के जंगलों से आई खुशखबरी,संजय टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया चार शावकों को जन्म

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!