छतिग्रस्त जोगदहा सोन नदी पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
-एसडीएम ने बहरी व अमिलिया थाना प्रभारी को पत्र लिखकर रोक लगाने के दिए निर्देश
सीधी-सोन नदी का जोहदहा पुल छतिग्रस्त हो चुका है, जिसके कारण जिला मजिस्ट्रेट ने इस पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाया गया है, इसके बाद भी इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई थी,जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कलेक्टर को जानकारी मिलने पर वे नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासनिक व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डालकर सख्ती से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिस पर उपखंड अधिकारी सिहावल के द्वारा अमिलिया व बहरी थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुल से भारी वाहनों के रोक लगाने व रोजाना की गई कार्रवाई से अवगत कराने के आदेश दिए गए हैं।
Advertisement









