घर से लापता हुई नाबालिग का शव कुएं मे मिला,जमोड़ी थाना अंतर्गत बंजारी का मामला
सीधी:-जमोड़ी थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी। रिश्तेदारी में तलाश की गई किंतु कोई पतासाजी न होने पर जमोड़ी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई थी जहां दूसरे दिन नाबालिग बच्ची का शव घर में लगभग 200 मीटर कुएं मे मिला।पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे जुटी हुई थी।
बताया गया कि बंजारी गांव निवासी रोशनी उर्फ तनू गुप्ता १६ वर्ष ११ माह की मां रविता पति नीलेश कुमार गुप्ता अपने मायके तेंदुआ गांव गई थी, इस दौरान २६ अप्रैल की रात को ही किशोरी गायब हो गई थी। सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं दिखी तब उसकी बहन मोनू गुप्ता के द्वारा मोबाइल पर अपनी मां को सूचना दी गई। मां घर आकर आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में तलाश की गई किंतु कोई पता नहीं चला, तब जमोड़ी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया गया मामला
पुलिस की मर्ग जांच मे नाबालिग किशोरी के साथ सुकबारी गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई, बताया गया कि सुकबारी गांव निवासी तीरथ साकेत पिता रामरतन 19 वर्ष के द्वारा नाबालिग किशोरी से जबरदस्ती फोन पर बात करने को लेकर परेशान किया जा रहा था,जिससे किशोरी तंग आकर कुएं मे कूदकर आत्महत्या कर ली,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया है।









