Re. No. MP-47–0010301

दूसरे दिन बरामद हुआ सोन नदी में डूबे युवकों का शव

दूसरे दिन बरामद हुआ सोन नदी में डूबे युवकों का शव

सीधी – कल सोमवार की शाम जिले के  रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के भंवर सेन घाट में डूबे रीवा के दोनों युवकों का शव आज मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। सोन नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान सौरव सेन पिता  देवेंद्र सेन उम्र 19 वर्ष, निवासी तिलखन रीवा और सौरव  पिता रामसिया कोरी उम्र 22 वर्ष, निवासी इटौरा बायपास के रूप में हुई है।

बता दे कि सोन नदी के भवंर सेन घाट में रीवा जिले से 6 लोग  कल सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए  आए हुए थे। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। जिनमें से दो युवक बाहर नहीं निकल पाए और बाकी चार युवक किसी कदर से बाहर आ गए। सोमवार देर रात तक रेस्क्यू टीम के द्वारा  रेस्क्यू का कार्य किया गया लेकिन डूबे युवकों का कोई पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद आज मंगलवार सुबह दोनों युवको का शव रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!