Re. No. MP-47–0010301

सतना- चार्जिंग के दौरान मोबाइल में हुआ ब्लास्ट दो मासूम घायल

सतना- चार्जिंग के दौरान मोबाइल में हुआ ब्लास्ट दो मासूम घायल

मैहर में मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो जाने से दो बच्चे झुलस गए। दोनों बच्चो को मैहर सिविल हॉस्पिटल से सतना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मैहर में रहने वाले एक मजदूर के बेटे मोबाइल में हुए धमाके से बुरी तरह झुलस गए हैं। बच्चों के नाम शुभम साहू पिता रामनरेश साहू (10) निवासी वार्ड 1 खैरा एवं कृष्णा साहू पिता उमेश साहू (11) निवासी वार्ड 1 खैरा मैहर बताए जा रहे हैं।

शुभम के दोनों हाथ की उंगली और चेहरे पर चोट आई है जबकि कृष्णा का एक हाथ का अंगूठा उखड गया है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे दोस्त कृष्णा के घर मे थे। कृष्णा का पिता उमेश काम पर चला गया था जबकि उसकी मां भी खेत गई थी।

घर पर चाची बबिता और बड़ी बहन आंचल थीं और अपने काम मे लगी थीं। दोनों बच्चे मोबाइल से खेल रहे थे। उनके हाथ मे जिओ कंपनी का मोबाइल था। कृष्णा, मोबाइल को चार्जर में लगाने गया तो शुभम भी उसके साथ गया। कृष्णा ने जैसे ही मोबाइल को बिजली के बोर्ड में लगे चार्जर से अटैच किया, वैसे ही धमाके के साथ मोबाइल फट गया।
ब्लास्ट की आवाज सुनकर चाची और बहन दौड़ कर वहां पहुंची और उनकी हालत देखकर कृष्णा के दादा शोभनाथ को बुला लाई। दोनों बच्चों को मैहर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सतना रेफर कर दिया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!