Re. No. MP-47–0010301

शहडोल में बम कि तरह फटा मोबाइल,लड़की के हाथ का उड़ा पंजा

शहडोल में बम कि तरह फटा मोबाइल,लड़की के हाथ का उड़ा पंजा

शहडोल में मोबाइल फटने से 14 साल की एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। उसके हाथ के पंजे के चिथड़े उड़ गए। आंखों में भी गहरी चोट आई है। घायल को इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसा बाणसागर थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। लड़की का नाम आकांक्षा (उम्र 14) है। वह फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रही थी, तभी किसी बम की तरह मोबाइल फट पड़ा।

बच्ची के नाना रामकुमार ने बताया कि मोबाइल फटने की तेज आवाज से घर के लोग सन्न रह गए। धमाके की आवाज सुनकर जब हम वहां पहुंचे तो वह दर्द से तड़पती मिली।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुई लड़की को उसके परिजन उसे बाणसागर के अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा भेजा गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!