Re. No. MP-47–0010301

जिला न्यायालय परिसर में कल होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला न्यायालय परिसर में कल होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

सीधी-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 04.05.2024 दिन शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे से जिला न्यायालय स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन सीधी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

रक्तदान महादान है और इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। रामचरित मानस में कवि तुलसीदास ने मानव धर्म को अपनाते हुए एक दूसरे की मदद करने की बात कही है। रक्तदान प्राणदान से कम नहीं है इसीलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा दान है।

रक्तदान निम्न कारणों से भी आवश्यक है- रक्तदान मन के लिए अच्छा है, रक्तदान से खून साफ होता है, रक्तदान करने से गंभीर बीमारियों से होता है बचाव, रक्तदान मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है, रक्तदान हेल्दी लिवर के लिए अच्छा होता है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!