Re. No. MP-47–0010301

फांसी के एक ही फंदे में लटके मिले युवती और किशोर, जंगल में मिले शव

फांसी के एक ही फंदे में लटके मिले युवती और किशोर, जंगल में मिले शव

शहडोल- जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक युवती और एक 17 वर्षीय किशोर का शव एक ही दुपट्टे के फंदे पर जंगल में पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। घटना को लेकर में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। कोई इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड रहा है, तो कोई कह रहा है कि एक ही दुपट्टे से दोनों की फांसी का फंदा कैसे बना होगा।देवलोंद थाना के प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि बाणसागर बांध से लगे ग्राम सतखुरी के जंगल में देवलोंद निवासी सरजू केवट के 17 वर्षीय पुत्र रोहणी केवट व उसकी रिश्तेदारी की युवती करीना केवट 20 वर्ष का शव पेड़ में एक ही दुपट्टे में लटकता मिला है।
बताया गया है कि युवती करीना केवट निवासी ग्राम रतवार जिला सीधी रामदयाल केवट की पुत्री है। बुधवार को अपने घर से रोहणी केवट के घर देवलोंद आई थी। रोहणी केवट की बहन करीना के भाई की पत्नी है, इसलिये दोनों पक्षों का आना-जाना एक दूसरे के घर बना रहता था।दोनों की रिश्तेदारी प्रेम प्रसंग में कब बदल गई इस बात की भनक कुछ स्वजन को नहीं लगी। इधर रोहणी के पिता को दाल में कुछ काला समझ में आया तो उसने रोहणी से कहा कि करीना को बस में बैठा कर घर लौट आओ। बुधवार की शाम दोनों बस स्टैंड की ओर रवाना हुए लेकिन रोहणी न तो अपने घर लौटा और न तो करीना अपने घर पहुंची।
उधर दोनों पक्षों के परिजन उनकी पतासाजी में लग गये। शुक्रवार की दोपहर वे तलाश में सतखुरी गांव की ओर गये तो जंगल में एक पेड़ में दोनों के शव एक ही दुपट्टे में लटकते मिले। इस घटना की सूचना रोहणी के स्वजन ने देवलोंद थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पेड़ से दोनों के शव नीचे उतारे और मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!