शहडोल में एएसआई की मौत के बाद एक्शन,आरोपियों के घर चला बुलडोजर
शहडोल- बीती रात रेत माफियाओं ने ब्यौहारी थाने में पदस्थ एक एएसआई के ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया था जिसकी वजह से ASI की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में दिखा और घटना को अंजाम देने वाले रेत माफिया और ट्रैक्टर चालक के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है।
जी हाँ ASI की हत्या करने वाले रेत माफिया और ट्रैक्टर चालक के अवैध मकान में प्रशासन का बुलडोजर चला है।रेत माफिया सुरेंद्र सिंह सहित ट्रैक्टर चालक राज रावत कोल के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला कर उनके अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर की ये कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी की रेत माफिया ने बीती रात ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी. ASI महेंद्र बागरी, वारंटी तामिल करने के लिए गए हुए थे, तभी पपौन्ध की ओर से आ रहे रेत से लदे ट्रैक्टर को उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और चलते ट्रैक्टर को छोड़कर कूद गया. ट्रैक्टर ASI महेंद्र बागरी के ऊपर ही चढ़ गया, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.








