Re. No. MP-47–0010301

Mp में आज थमा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, इन नौ सीटों पर सात मई को होगा मतदान

Mp में आज थमा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, इन नौ सीटों पर सात मई को होगा मतदान

भोपाल- मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की नौ सीटों पर रविवार शाम चुनाव प्रचार थम गया है। इन सीटों पर सात मई को मतदान होगा। इसके लिए आयोग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है कि प्रचार थमने के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। मतदान के लिए सोमवार को मतदान दल रवाना होंगे।

वहीं, मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को गर्मी में परेशान न होना पड़े, इसके लिए मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं। जिलों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर जलजीरा, आम का पना, छाछ, शरबत, पीने के लिए ठंडा पानी, टेंट, बैठक व्यवस्था, दवाइयां सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान में भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इन सीटों पर 127 उम्मीदवार मैदान में है। एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता इनके राजनीतिक भविष्य का निर्णय करेंगे। इन सीटों पर 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!