चुनाव में लापरवाही पर निलंबित हुए जिला कोषालय अधिकारी
अशोक नगर-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के निर्देश पर कमिश्नर ग्वालियर डा. सुदाम खाड़े ने जिला कोषालय अधिकारी अशोकनगर जितेंद्र कुमार आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आर्य को भारत निर्वाचन आयोग, राज्य शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों की अवहेलना कर निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में स्वेच्छाचारिता और लापरवाहीपूर्वक कार्य किए जाने के कारण निलंबित किया गया है।
बता दें कि कलेक्टर अशोकनगर ने कमिश्नर ग्वालियर को प्रतिवेदन देकर अवगत कराया था कि जिला कोषालय अधिकारी द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं में रत व्यक्तियों द्वारा मतदान के उपरांत उनकी मत पेटी (बाक्स) रखने में अनावश्यक विलंब किया गया। साथ ही निर्वाचन अधिकारियों से अर्नगल वार्तालाप भी किया गया। जिसके बाद निलंबित की कार्रवाई की गई।








