Re. No. MP-47–0010301

प्यासे को पानी पिलाना बड़े पुण्य का कार्य – अजय सिंह

प्यासे को पानी पिलाना बड़े पुण्य का कार्य – अजय सिंह

मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने फीता काट कर प्याऊ का शुभारंभ किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन तहसील कार्यालय के सामने स्वामी विवेकानंद यूथ फाउंडेशन के बैनर तले निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। गर्मी के बढ़ते हुये प्रकोप को देखते हुए संस्था द्वारा आम लोगों के लिये यह प्याऊ की सुविधा मुहैया कराई गयी है।

इस अवसर पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि जल का संरक्षण और सही उपयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पानी को व्यर्थ न बहायें।भीषण गर्मी में यही जल लोगों की प्यास बुझाता है। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। इसी तरह सभी को आगे आकर पुण्य के कार्य में सहभागी बनना चाहिए और गर्मी के मौसम में जगह जगह निःशुल्क प्याऊ लगाना चाहिए। आमजन को आसानी से निःशुल्क पीने का पानी उपलब्ध हो सके और उन्हें दर दर ना भटकना पड़े। सिंह ने कहा की निःशुल्क प्याऊ पूरी गर्मी में प्यासे राहगीरों और आमजन की प्यास बुझाता रहेगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!