Re. No. MP-47–0010301

सीधी में सड़क हादसा,बोलेरो और बस में भीड़त, दर्जनभर यात्री घायल

सीधी में सड़क हादसा,बोलेरो और बस में भीड़त, दर्जनभर यात्री घायल

 

सीधी-  सीधी जिले में NH 39 रीवा-सीधी मार्ग में बढ़ौरा के पास बनियाडोल में मैहर से सीधी आ रही बोलेरो वाहन और रीवा से सीधी की ओर जा रही एक यात्री बस के टक्कर हो गई है जिससे बस और बोलेरो में सवार दर्जनों भर से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।  जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी और कुछ लोगों को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार लोग मैहर से माता का दर्शन करते हुए बम्हनी आ रहे थे। तभी शाम तकरीबन 4 बजे बनियाडोल के पास यात्री बस से इनकी टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही चौकी प्रभारी बम्हनी नीरज साकेत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों को अस्पताल में एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन के माध्यम से भेज दिया गया है

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!