Re. No. MP-47–0010301

सीधी- घर के भीतर सो रहे युवक कि हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीधी- घर के भीतर सो रहे युवक कि हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम सुकवारी में देर रात घटना को दिया गया अंजाम, आरोपी फरार

-पुलिस आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज तलाश में जुटी

सीधी- घर मे मासूम बेटी के साथ गहरी नींद ले रहे युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम पंचायत सुकवारी के दक्षिण टोला की घटना है। बताया गया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे तीन-चार लोग घर पर पहुंचे और गहरी नींद में सोए समयलाल पिता ददुला साकेत 40 वर्ष के सिर पर लोहे की राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पिता की चीख पुकार सुनकर सात वर्षीया बेटी सुमन की भी नींद खुल गई, उसने हल्ला गुहार किया, लेकिन जब तक आस-पास के लोग पहुंचते सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जमोड़ी पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 449, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
नहीं था घर मे दरवाजा-
बताया गया कि समयलाल साकेत के दो घर हैं, सुकवारी गांव के दक्षिण टोला स्थित मकान अभी निर्माणाधीन है, जबकि एक घर जोगीपुर गांव में है, जहां उसकी पत्नी बेटे के साथ थी। सुकवारी गांव में समयलाल अपनी सात वर्षीया बेटी सुमन के साथ ही था। इस निर्माणाधीन घर में अभी दरवाजा भी नहीं लगा है, जिससे आरोपीगण सीधे उसके घर में घुस गए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

बेटी द्वारा की गई है आरोपियों की पहचान-
पुलिस के अनुसार पिता की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान घटना स्थल पर मौजूद उसकी सात वर्षीया बेटी सुमन के द्वारा की गई है। हालांकि पुलिस अभी उन्हें संदिग्ध मानकर तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण व उनकी पुष्टि होने की बात पुलिस द्वारा की जा रही है।
इनका कहना है
मृतक की बेटी के अनुसार तीन-चार लोग देर रात करीब 2 बजे उसके घर में घुसे और चारपाई पर सो रहे पिता के सिर पर लोहे की राड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटी के बताये अनुसार संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है। हत्या कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। विशाल शर्मा
थाना प्रभारी जमोड़ी

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!