Re. No. MP-47–0010301

देर रात मतदान दल को लेकर लौट रही बस में लगी आग, चार मतदान केंद्र की सामग्री….

देर रात मतदान दल को लेकर लौट रही बस में लगी आग, चार मतदान केंद्र की सामग्री….

 

बैतूल- बैतूल जिले के मुलताई विकासखंड में आने वाले ग्राम गौला के पास मंगलवार रात करीब 11.30 बजे छह लोकसभा चुनाव के मतदान केंद्रों से दल को लेकर बैतूल लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया और मतदान दल ने जैसे तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

बस में छह मतदान केंद्रों से मतदान दल मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस के गियर बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही उसमे सवार कर्मचारियों ने सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बस में आग लग गई थी। बस में मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी।

आग लगने से दो मतदान केंद्रों की सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है जबकि चार केंद्रों की कुछ–कुछ सामग्री जल गई है। बस से कूदने के कारण कुछ कर्मचारियों को आंशिक चोट आई है। सभी को दूसरे वाहन से सुरक्षित लाया जा रहा है। घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई है।
बस के गियर बॉक्‍स में लगी थी अचानक आग
बस में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना के बारे में बताया गया है कि बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगी। आग भड़कते ही सभी कर्मचारी जैसेतैसे जान बचाकर बाहर निकले।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!