सीधी-मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर
सीधी- सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा गांव में बाइक सवार युवकों को मिनी ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की है।
बताया गया कि जमोड़ी थाना अंतर्गत नौढिया गांव निवासी अर्जुन पिता लाला कोल व मधुरी गांव निवासी राजा कोल एक साथ बाइक क्रमांक एमपी 53 एमडी 2158 से गोरियरा गांव जा रहे थे। रास्ते में पटेहरा गांव में मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 53 जीए 3389 के चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही अर्जुन कोल की मौत हो गई। घायल राजा कोल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद मिनी ट्रक चालक फरार हो गया था जिसे पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए मिनी ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है।









