Re. No. MP-47–0010301

मरण को अगर सुधरना हैं तो सबसे पहले जीवन सुधरना पडे़गा:-अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ममता पाठक जी

मरण को अगर सुधरना हैं तो सबसे पहले जीवन सुधरना पडे़गा:-अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ममता पाठक जी

सरई के राधा कृष्ण मंदिर बनियान तालाब में श्री राम कथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ व श्री राम कथा के दूसरे दिन …

बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

सरई। सिंगरौली जिले सरई के राधा कृष्ण मंदिर बनियान तालाब में श्री राम कथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ चल रही है। श्री राम कथा के दूसरे दिन दत्तात्रत आश्रम वृंदावन से पहुंची अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ने ममता पाठक जी ने कहा कि मरण को अगर सुधरना हैं तो सबसे पहले जीवन सुधरना पडे़गा, क्योंकि अगर जीवन मरण सुधरेगा तभी हमारा जीवन सुधरेगा अब जीवन में कभी कोई अच्छा काम नहीं करेंगे जिंदगी में कभी भी भगवान का नाम नहीं लेंगे तो मरते समय हमें भगवान की नाम याद आयेगी कैसे, जीवन में हमने कभी कोई अच्छा काम नहीं किया और मरते समय हम यह सोच लें आखिरी टाइम आए हमारा,और उस समय हम भगवान का नाम ले लेंगे तो संसार सागर से पार हो जाएंगे, यह विचार करना मूर्खता ही है हां अगर जिंदगी भर भगवान का नाम लिया हो तो मरते समय भगवान की याद आएगी ही। इसके साथ ही अंत विषयों पर प्रवचन किया गया। तो वही कार्यक्रम के अंत में आरती किया गया। कार्यक्रम श्री राम कथा भागवत दिनांक 10 मई से प्रारंभ होकर 18 मई तक चलेगा जो समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हैं। तो वही महायज्ञ समय सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलता है। हवन,तर्पण, महाप्रसाद भंडारा 19 मई को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम संगीतमय तरीकें से चल रहा है। तो वहीं यज्ञ कर्ता बाबा भोलादास महाराज विप्र मित्र मंडली हैं। श्रीरामकथा के आयोजनकर्ता व मुख्य श्रोतापूर्व संरपच रामबालक द्विवेदी,केमली देवी हैं। उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!