Re. No. MP-47–0010301

सीधी में दर्दनाक हादसा,थ्रेशर में फसकर एक व्यक्ति की मौत

सीधी में दर्दनाक हादसा,थ्रेशर में फसकर एक व्यक्ति की मौत

सीधी- जिले के सिहावल क्षेत्र अन्तर्गत आज एक दुखद घटना घटित हो गई है यहाँ आज सुबह करीबन 9:00 बजे के करीब जगजीवन पटेल पिता हरि प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घरबरा ग्राम पंचायत लिलवर की थ्रेशर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने खुद के ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन लेकर अपने घर से लिलवर गांव में प्रदीप पटेल के घर के पास पियरा कटाई का कार्य कर रहा था कि अचानक में उसका हाथ मशीन में की चपेट मे आ गया और कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही मशीन ने उसके शरीर को अंदर खींच लिया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मशीन के अंदर फसा हाथ टुकड़ों में तब्दील हो गया साथ ही व्यक्ति का सिर भी मशीन में दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उक्त घटना की जानकारी जैसे ही गांव मोहल्ले में फैली तो गांव मोहल्ले का हुजूम उमड़ पड़ा।ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर मौजूद दिखे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मशीन का नट बोल्ट को खुलवा कर शव को बाहर निकलवाया गया बाद इसके पंचनामा पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!