Re. No. MP-47–0010301

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला

 

देवास- देवास जिले में गुरुवार सुबह तेंदुए ने हमला कर ग्रामीण को घायल कर दिया। घटना खातेगांव के विक्रमपुर सब रेंज की है। यहां आमला – हरणगांव के बीच जंगल में जगदीश माली तेंदू पत्ता तोड़ रहे थे। उनके साथियों ने शोर कर तेंदुए को भगाया। घायल हालत में जगदीश को आमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से डिप्टी रेंजर सजनलाल वर्मा खुद अपनी कार से उन्हें खातेगांव के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके शरीर पर तेंदुए के नाखूनों के जख्म हैं।

जिले में तेंदूपत्ता तुड़ाई का काम शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह खातेगांव के विक्रमपुर सबरेंज के अंतर्गत आने वाले आमला-हरणगांव के बीच जंगल में तेंदुए ने तेंदूपत्ता संग्राहक जगदीश पिता तेजराम माली पर हमला कर दिया। साथ में पत्ते तोड़ रहे अन्य ग्रामीणों के चिल्लाने और आग जलाने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

जिसके बाद साथी घायल जगदीश को आमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसी बीच डिप्टी रेंजर सजनलाल वर्मा को जानकारी मिलने पर वे अपनी कार से घायल जगदीश को लेकर खातेगांव सरकारी अस्पताल पहुंचे। घायल जगदीश के शरीर पर कई जगह तेंदुए के नाखूनों के निशान साफ दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि खातेगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फॉरेस्ट एरिया में तेंदुओं का लगातार मूवमेंट बना रहता है। ऐसे में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर पल चौकन्ना रहना पड़ता है। हालांकि जिले के अधिकारियों ने 16 मई से तेंदूपत्ता तुड़ाई का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके क्षेत्र में दो दिन पहले से ही संग्राहक पत्तों की तुड़ाई करना शुरू कर चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!