Re. No. MP-47–0010301

सीधी में भीषण सड़क हादसा,मिनी ट्रक ने कार को रौदा, दो की…

सीधी में भीषण सड़क हादसा,मिनी ट्रक ने कार को रौदा, दो की….

 

सीधी-शहर के जोगीपुर सिंगरौली मार्ग में कल गुरुवार की शाम करीब 7 बजे एक मिनी ट्रक व कार में टक्कर हो जाने से कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत में सुधार न होने से उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 53 जीए 1773 का चालक कुचवाही की तरफ से अनाज लोड कर सीधी की ओर जा रहा था जब वह जोगीपुर पहुंचा तो सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 18 सीए 6231 से सीधे टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार मिथिलेश सोनी पिता बाबूलाल सोनी 36 वर्ष निवासी एलआईसी ऑफिस देवसर एवं अमरजीत पटेल पिता संतोष पटेल 26 वर्ष निवासी बरौ जिला रीवा घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने की वजह से दोनों घायलों को रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!