Re. No. MP-47–0010301

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या कर शव के साथ ली सेल्फी, परिजनों को फोटो भेजकर की आत्महत्या

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या कर शव के साथ ली सेल्फी, परिजनों को फोटो भेजकर की आत्महत्या

गाजियाबाद: गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके में पति पत्नी के रिश्ते का दुखद अंजाम देखने को मिला. घटना चौंकानेवाली भी है. पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर लाश के साथ एक सेल्फी लेकर परिवार वालों को भेज दिया. परिवार वालों ने जब ये फोटो देखा तो तुरंत घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक पति ने भी आत्महत्या कर ली थी.

घर से पति श्याम था और पत्नी प्रिया का शव मिलने से सनसनी मच गई. दोनों नौकरी करते थे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर खोला. पति श्याम की लाश कमरे में मिली. जबकि, पत्नी का शव गमले के पास पड़ा था. उसका गला घोंटा गया था. डीसीपी विवेक कुमार के मुताबिक, ऐसा लगता है कि पति श्याम ने पहले पत्नी की हत्या की है और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक गया.

 

डीसीपी ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि पति और पत्नी के बीच में कुछ समय से विवाद चल रहा था. पत्नी नोएडा में नौकरी करती थी और पति दिल्ली के करावल नगर में दुकान पर नौकरी करता था. दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था. दोनों की एक बेटी भी है, जो घटना के समय घर में नहीं थी.

पति श्याम ने पत्नी की हत्या के बाद लाश के साथ एक सेल्फी ली थी और अपने परिवार वालों को भेजा था. इस फोटो को देखकर ही श्याम की बहन अंकुर विहार गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस को बुलाया गया तो घर का मंजर खौफनाक था. पुलिस ने मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया. जिससे सेल्फी ली गई थी. मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का माना गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे का कारण साफ हो पाएगा.

Leave a Comment

error: Content is protected !!