Re. No. MP-47–0010301

मझौली मे संपन्न हुए जिलास्तरीय 24 घंटे के अखंड

मझौली मे संपन्न हुए जिलास्तरीय 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ के सफल कार्यक्रम के लिए आयोजक राजकुमार गुप्ता ने सभी के प्रति जताया आभार

मझौली। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील मझौली के कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता जी के द्वारा विगत दिनों मझौली मे नशा मुक्ति मझौली खुशहाल मझौली के लक्ष्य को लेकर मझौली में मार्केट श्री राम मंदिर के बगल में उमरिया रोड़ मझौली मे 13 व 14 मई को 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन कराया गया था। उसी बीच नशा मुक्ति जनजागरण सद्भावना रैली निकाली गई थी एवं समापन बेला पर पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम की प्रधान न्यासी बहन ज्योति शुक्ला जी का एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला राजू भैया का भी आगमन हुआ था जिनका भव्य स्वागत किया गया था। तो वही 24 घंटे तक लगातार संगीतमय तरीके से अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ चला था, साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें करीब हजारों हजार की संख्या में माँ के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया था। सभी कार्यक्रम को सफल बनाये मे सहयोग प्रदान करने बाले सभी कार्यकर्ताओं आम जन मानस के प्रति कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार गुप्ता जी मझौली ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी के प्रति आभार जताया हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!