Re. No. MP-47–0010301

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 30 यात्री घायल, 5 की हालत नाजुक

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 30 यात्री घायल, 5 की हालत नाजुक

कन्नौज : जिले से गुजर रहे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार की तड़के एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से निजी बस में टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए. इनमें 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की जानकारी पर पुलिस और यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया. हालत गंभीर होने पर 5 घायलों को सैफई के अस्पताल में भेज दिया गया.

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि हादसा करीब 3.45 बजे हुआ. एक प्राइवेट डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर से राजस्थान के सूरत जा रही थी. बस में चालक-क्लीनर मिलाकर कुल 58 लोग सवार थे. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर किमी संख्या 139 पर पीछ से एक बेकाबू ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पीछे वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे के बाद में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर राहगीरों को भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया. छिबरामऊ के सीओ ओमकार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. अभी तक किसी यात्री की मौत नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!