Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित हुआ 23 हजार रूपये का ईनाम

Sidhi news:फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित हुआ 23 हजार रूपये का ईनाम

सीधी- पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 23 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके ईनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

डाॅ. वर्मा ने बताया कि ग्राम सुडवार थाना अमिलिया जिला सीधी के शिवकुमार रजक पिता विश्वनाथ रजक उम्र 48 वर्ष की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, ग्राम घोपारी थाना अमिलिया जिला सीधी के संतोषी पटेल पति वृहस्पति पटेल उम्र 50 वर्ष की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये एवं दो अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 13 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!