Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news: घर की पुताई करते समय हुआ हादसा, श्रमिक की हुई मौत,ठेकेदार हुआ फरार

Sidhi news: घर की पुताई करते समय हुआ हादसा, श्रमिक की हुई मौत,ठेकेदार हुआ फरार

सीधी-घर की पेटिंग करते समय एक श्रमिक छत से नीचे गिर गया, जिसकी उपचार दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल सीधी से मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां मौत हो जाने पर शव को छोड़कर ठेकेदार भाग गया और अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। घटना शनिवार की दोपहर करीब 1.30 बजे की है।

बताया गया कि कमर्जी थाना अंतर्गत बलियार गांव निवासी बिनोद पिता मोहन केवट (25) ठेकेदार राकेश जायसवाल के अंडर में मड़रिया बाईपास में एक मकान की पेंट से पेंटिग का कार्य कर रहा था, बाहर पेटिंग रस्सा में झूल कर रहा था, अचानक रस्सा टूट गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया, वहां मौजूद श्रमिकों द्वारा ठेकेदार राकेश जायसवाल को सूचित कर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। श्रमिकों को साथ में लेकर ठेकेदार रीवा मेडिकल कॉलेज गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिए, तब ठेकेदार मौजूद श्रमिकों को कहा कि तुम लोग भी भाग जाओ नहीं तो फंस जाओगे। ठेकेदार अपना मोबाइल बंद कर लिए। रीवा अस्पताल पुलिस द्वारा आधार कार्ड के आधार पर पतासाजी कर कमर्जी थाना पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने परिजनों को सूचित किए, तब परिजन रीवा जाकर शव को वापस लाए। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में लिखित शिकायत किए हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!