अनंतिम पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्तमान दर से मिलेगी महंगाई राहत
भोपाल- चौथा और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 15 मार्च 2024 को निर्धारित दर से महंगाई राहत दी जाएगी, इसमें पांचवें वेतनमान के लिए 291 और चौथे वेतनमान के लिए 1345 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत निर्धारित है। वित्त विभाग ने मंगलवार को इसे आदेश जारी कर दी।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे पेंशनर या परिवार पेंशन के हितग्राही को यह लाभ मिलेगा, जिनको अनंतिम पेंशन का भुगतान चौथे और पांचवें वेतनमान में प्राप्त वेतन के आधार पर निर्धारित है। इस व्यवस्था में अधिकतम 90 प्रतिशत तक पेंशन मिलती है। अब यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे पेंशनरों को महंगाई राहत का भुगतान चौथे और पांचवें वेतनमान के अंतर्गत निर्धारित महंगाई भत्ते की दर को आधार मानते हए किया जाए।
Advertisement









