Re. No. MP-47–0010301

अराजक तत्वो के विरूद्व कार्यवाही हेतु कार्यपालनयंत्री ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंप ज्ञापन

अराजक तत्वो के विरूद्व कार्यवाही हेतु कार्यपालनयंत्री ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंप ज्ञापन

सीधी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मे पदस्थ प्रभारी सहायक यंत्री श्री रामाश्रय पटेल एवं उपयंत्री अनूप सिंह कार्यो के पर्यवेक्षण हेतु दिनांक 24.05.2024 को सेक्टर खड्डीकला मे भ्रमण पर गये थे, भ्रमण उपरांत वाहन से रामपुर नैकिन जा रहे थे जब उक्त दोनो कर्मचारी मगरोहर पहाड पर सांय 4.30 बजे के लगभग पहंुचे तभी उसी समय श्री राजीव पाण्डेय पिता रघुनंदन पाण्डेय निवासी बरौ एवं देवेन्द्र मिश्रा पिता भोला मिश्रा निवासी कुषमहर मिले जो विभागीय कार्य के संबंध मे (उक्त दोनो व्यक्ति जो कथित लेबर ठेकेदार है) गाली देना शुरू कर दिये एवं श्री देवेन्द्र मिश्रा द्वारा उपयंत्री को धक्का मारकर गिराया गया एवं राजीव पाण्डेय द्वारा थप्पण मारा गया तथा पुनः मारने की धमकी दी गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल संबर्धन के लिये नवीन तालाब/चेक डैम और पुरानी जल संरचना के जीर्णोद्वार ग्रामीण कनेक्टीविटी, पी.एम.आवास, जनमन आवास, स्वच्छ भारत मिषन इत्यादि के महत्वपूर्ण कार्य संपादित किये जा रहे लेकिन उक्त स्थिती के कारण विभाग मे कार्यरत सभी इन्जीनियर साथी असुरक्षित महसूस कर रहे है, ऐसी स्थिती मे ग्राम पंचायत/ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की प्रगति प्रभावित होना स्वाभाविक है। उक्त घटना का प्रथम सूचना दर्ज कराकर कार्यवाही करायी जा रही है, साथ ही यह भी अनुरोध है कि उक्तानुसार कथित ठेकेदारो को प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की जाय।

(2) जिला अन्तर्गत ग्राम पंचायत के माध्यम से कराये जा रहे कार्यो मे पूरे जिले मे कथित श्रमिक एवं मषीनरी ठेकेदार सक्रिय है एवं उपयंत्रियो एवं सहायक यांत्रियो के उपर दबाब बनाते है कि मेरे लेबर मषीनरी कार्य मे लगाई जावे ऐसे ठेकेदार श्रमिक/मषीनरी कार्य मे लगाकर गुणवत्ता विहीन कार्य कराते है तथा गुणवत्ता विहीन कार्य के मूल्यांकन करने एवं भुगतान कराने का दबाब बनाते है न करने पर अभद्रता की जाती है इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराये जा रहे कार्यो मे लेबर एवं मषीनरी का दबाब बनाकर गुणवत्ता विहीन कार्य कराते है। गुणवत्ता विहीन कार्य का मूल्यांकन/भुगतान न किये जाने की स्थिति मे उक्तानुसार घटना घटित करने की धमकी देते है। ज्ञापन एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट प्रस्तुत कर विनम्र अनुरोध है कि विभाग मे कार्यरत इन्जीनियरो को सुरक्षा प्रदान कराई जावे एवं असामाजिक तत्वो को गिरफ्तार कराने तथा कथित लेबर ठेकेदारो को प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की जाय।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!