Re. No. MP-47–0010301

देवरी के व्यक्ति की महाराष्ट्र के नागपुर मे मृत्यु, समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी के प्रयास के बाद मृतक के गांव पंहुचा शव

देवरी के व्यक्ति की महाराष्ट्र के नागपुर मे मृत्यु, समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी के प्रयास के बाद मृतक के गांव पंहुचा शव

भुईमाड़- सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के भुईमाड़ थाना अंतर्गत देवरी गांव का निवासी इंद्रपाल पनिका पिता जगदीश पनिका उम्र 54 वर्ष जो अगस्त 2023 गया हुआ था। जो महाराष्ट्र राज्य मे जायसवाल इंड्रस्टी निको प्राइवेट लिमिटेड बुटीबोरी नागपुर काम किया करता। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन मे 11बजे रूम से समान लेने के लिए निकला था किंतु जब सभी लोग 3 बजे रूम पंहुच आयें और वो रूम नहीं पंहुचा तो खोजबीन शुरू हुई लगातार खोजबीन चलती रही अगले दिन गुरुवार को खोजबीन के दौरान देखें तो एक पेड़ के नीचें लेटा हुआ पड़ा था देखें तो खत्म हो चुका था पुलिस भी मौके पर पंहुच चुकी थी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों सूचना मिलते ही परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा,शव को महाराष्ट्र नागपुर से लाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही थी जिससे बाद मृतक के परिजन लोग देवरी गांव से सटे सिंगरौली जिले सरई क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी के पास पंहुचे जहाँ शव को महाराष्ट्र नागपुर से लाने के लिए मदद मांगने लगें चूंकि प्रेम सिंह भाटी के द्वारा हर दिन क्षेत्र मे निशुल्क रूप से शवों को लाने ले जाने का काम पिछले कई सालों से किया जाता है। जिसके बाद प्रेम सिंह भाटी द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धौहनी विधायक, देवसर विधायक,व भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी डाँ. राजेश मिश्रा से संपर्क कर एवं प्रशानिक स्तर के अधिकारियों तक पूरी जानकारी रखीं गई, साथ ही प्रेम सिंह भाटी के हस्तक्षेप के बाद शव का 24 घंटे के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद कंपनी प्रंबधन को शव को आप अपने सुविधा अनुसार एंबुलेंस से शव को मृतक के गांव तक पंहुचाने का काम करें। जिसके बाद कंपनी प्रंबधन बात मानने को मजबूर हुआ,और अंत मे प्रेम सिंह भाटी की सफल मेहनत रंग लाई प्रेम सिंह भाटी के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को शव मृतक के गृह गांव देवरी ग्राम पंचायत गैवट पंहुचा, शव पंहुचते ही चीख पुकार मच गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृत आत्मा को श्रधांजलि देंने व शव के साथ सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी पंहुचे हुए थे। तो वही सरपंच गैवटा कौशल प्रसाद पनिका, कन्हैयालाल यादव सहित गांव के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिसके बाद शव क अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!